kaun bachayega, mujhko chhudaayega

Hindi
कौन बचायेगा, मुझको छुड़ायेगा

Song

  • Hindi

    कौन बचायेगा, मुझको छुड़ायेगा - 2
    यीशु आ गया, सुनकर मेरी पुकार

    मारा फिरा हूँ,
    घायल पड़ा हूँ,
    दुनिया में यीशु
    मैं गिर पड़ा हूँ – 2
    मुझको उठाने आप आयें हैं,
    ज़ख्मों को भरने,
    यीशु आये हैं -2,
    प्यारे यीशु, प्रेमी यीशु,
    मेरे यीशु, कौन बचायेगा...

    हँसती है दुनिया, ताने देती है
    अपने पड़ोसी से
    मैं कट गया हूँ - 2
    घर में तिरस्कार, बाहर अंधेरा,
    सम्भालो मुझे, यीशु
    मैं थक चुका हूँ - 2
    प्यारे यीशु, प्रेमी यीशु,
    मेरे यीशु, कौन बचायेगा...

    क्रूस पर चढ़ते हुए देखा है,
    बहते लहू को मैने छुआ है-2
    आप की आँखें मुझ पर लगी उस,
    मोहब्बत ने मुझको
    जीत लिया है - 2
    प्यारे यीशु, प्रेमी यीशु,
    मेरे यीशु, कौन बचायेगा...

  • English

    kaun bachayega, mujhko chhudaayega - 2
    Yeshu aa gayaa, sunkar meri ye pukaar

    Maara phira hu’n
    ghaayel padaa hu’n
    Duniya me Yeshu
    mei-gir padaa hu’n - 2
    Mujkho uthaane aap aaye hei’n
    Zakhmo ko bharne,
    Yeshu aaye hei’n - 2
    Pyaare Yeshu, premi Yeshu,
    mere Yeshu

    Hasti hei duniya, taane deti hei
    Apne padossi se,
    mei kat gayaa hu’n - 2
    Ghar me tiras kaar, baahar andhera
    Sambhalo mujhe,Yeshu,
    Mei thak chukka hu - 2
    Pyare Prabhu, premi Prabhu,
    mere Prabhu

    Kruus par chadte hue dekhaa hei
    Bahte lahu ko meine chhuaa hei -2
    Aap ki aankhe mujh par lagi us
    Mohabbat ne mujhko
    jeet liyaa hei - 2
    Pyaare Masih, premi Masih,
    mere Masih

Song added on : July 11, 2016
This song has been viewed 3924 times.

Rate This Song

YouTube Videos